पूर्व मंत्री डॉ.दिगंबर​ सिंह पंचतत्व में विलीन, नम आंखों से दी विदाई

Facebooktwittergoogle_plusredditpinterestlinkedinmail

फोकस भारत। भाजपा के कद्दावर नेता पूर्व मंत्री और बीसूका उपाध्यक्ष डॉक्टर दिगंबर सिंह का शुक्रवार को राजकीय सम्मान के साथ उनके गृहजिले भरतपुर में अंतिम संस्कार किया गया। दिगंबर सिंह की अंतिम यात्रा में हजारों लोग शामिल हुए। मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, मंत्री राजेन्द्र राठौड़, गुलाबचंद कटारिया, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अशोक परनामी, संसदीय सचिव ओमप्रकाश हुड़ला, कांग्रेस विधायक विश्वेन्द्र सिंह, जिला कलेक्टर डॉ ओपी गुप्ता, एसपी अनिल कुमार, भाजपा के प्रदेश महामंत्री भजनलाल शर्मा, मेयर शिवसिंह भोंट, मोती डूंगरी मंहत कैलाश सहित कई हजार लोग उनके अंतिम संस्कार में शामिल हुए।

दिगंबर की पार्थिव देह अंतिम दर्शनों के लिए गृहजिले भरतपुर स्थित उनके आवास कोठी गुलजार बाग में रखी गई। अंतिम दर्शनों के बाद दिगंबर की शव यात्रा में हजारों लोग उमड़े और लोगों ने दिगंबर सिंह अमर रहे के नारे लगाए। हजारों लोगों ने सिंह को नम आंखों से विदाई दी। उल्लेखनीय है कि राजस्थान के दिग्गज नेता सिंह तीन बार विधायक रहे, चिकित्सा व उद्योग मंत्री रहे और मौजूदा सरकार में उन्हें बीसूका उपाध्यक्ष बनाया गया था।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*


Time limit is exhausted. Please reload the CAPTCHA.