Focus Bharat

राजस्थान विधानसभा चुनाव 2018: BJP की पहली लिस्ट में 15 महिला चेहरे, जाने किसने मारी बाजी

फोकस भारत। राजस्थान विधानसभा चुनाव 2018 के मद्देनजर भाजपा ने 131 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की है जिसमें 15 महिला उम्मीदवारों के नाम है। फोकस भारत राजनीति में महिलाओ की भागीदारी बढाने के लिए एक पहल कर चुका है महिलाओं का राजनीतिक महाकुंभ आयोजित करके जिसमें 200 विधानसभा सीटों पर 200 दमदार महिला चेहरों को वुमन पॉलिटिकल लीडरशिप अवॉर्ड से नवाजा गया। ये एक पहल थी सभी राजनीतिक दलो को बताने की सभी विधानसभा सीटों पर महिला चेहरे है जिन्हे प्रतिनिधित्व दिये जाने की दरकार है। 131 की लिस्ट में से 15 उम्मीदवार महिला चेहरे महज एक खानापूर्ति है। ये आंकड़ा 33 फीसदी भी नही है। हालांकि भाजपा की दूसरी लिस्ट का इंतजार है।

बीजेपी की पहली सूची में 15 महिला चेहरे-

1- वसुंधरा राजे , झालरापाटन विधानसभा
2- किरण माहेश्वरी, राजसमंद विधानसभा
3- सूर्य कांता व्यास, सूरसागर विधानसभा
4- कमसा मेघवाल, भोपालगढ़ विधानसभा
5- शोभा चौहान, सोजत विधानसभा
6- मंजू बाघमार, जायल विधानसभा
7- सुशील कंवर पलाडा, मसूदा विधानसभा
8- अनिता भेदल, अजमेर दक्षिण विधानसभा
9- गोलमा देवी मीणा, सपोटरा विधानसभा
10- शोभा रानी कुशवाहा, धौलपुर विधानसभा
11- रितु बनावत, बयाना विधानसभा
12- कृष्णेन्द्र कौर दीपा, नदबई विधानसभा
13- अनिता सिंह गुर्जर, नगर विधानसभा
14- सिद्दी कुमारी , बीकानेर पूर्व विधानसभा
15- पूनम कंवर , कोलायत विधानसभा