फोकस भारत।आज तक न्यूज चैनल के हल्ला बोल वीकेंड गेस्ट एंकर स्पेशल में हल्ला बोल संबित पात्रा के साथ | क्या मोदी लहर अब भी बाकी है, क्या तेज़ी से बढ़ते मोदी रथ को 2019 में रोकें में सफल होगा विपक्ष, देखिये इस विषय पर बहस हल्ला बोल पर ।
दरअसल भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा टीवी डिबेट शो का जाना-पहचाना चेहरा हैं। न्यूज चैनल आजतक ने शनिवार को उन्हें एक नई जिम्मेदारी सौंपी। यह नई जिम्मेदारी थी इस भाजपा प्रवक्ता को एंकर बनाने की। शनिवार को उन्होंने आज तक के लोकप्रिय कार्यक्रम हल्ला बोल की एंकरिंग की। इस शो को अंजना ओम कश्यम होस्ट करती है। आज तक ने यह तय किया है कि उनके शो ‘हल्ला बोल’ का संचालन अब विभिन्न पार्टियों के प्रवक्ता किया करेंगे।
शनिवार के हल्ला बोल में संबित पात्रा के कार्यक्रम की एंकरिंग की जिसमें सपा, जदयू, कांग्रेस के अलावा भाजपा के प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी भी मौजूद थे। संबित शुरू से अंत तक खुद को एक एंकर के रूप में पेश करने की कोशिश करते रहे। उन्होंने कार्यक्रम की शुरुआत में जो शपथ लिया, वह यूं था- “मैं शपथ लेता हूं कि एंकर के तौर पर मैं पत्रकारिता धर्म का पालन करूंगा। किसी पार्टी का पक्ष नहीं लूंगा। हर मेहमान को बराबरी से बोलने का मौका दूंगा। एंकर के तौर पर किसी की भी तरफदारी नहीं करूंगा।” लेकिन संबित ने अपने बड़बोले अंदाज में अपने शपथ में बोले गए पंक्तियों पर ही सवालिया निशान खड़ा कर दिए। उन्होंने कहा, वैसे, यह शपथ जब मैं ले रहा था तो मुझे रामधारी सिंह दिनकर की कविता याद आ गई- “समर शेष है। नहीं पाप का भागी केवल व्याघ्र, जो तटस्थ हैं, समय लिखेगा, उनका भी इतिहास।” एक पेशेवर प्रवक्ता से एक पेशेवर पत्रकार की भूमिका एक झटके में निबाह लेने की उम्मीद करना बेमानी है।