अरविंद केजरीवाल ने राजस्थान के लोगों को सुनाई एक महान देश के ‘चौथी पास अहंकारी राजा’ की कहानी

Rajasthan Assembly Election 2023: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले में रैली को संबोधित किया और जमकर कांग्रेस और भाजपा का निशाना साधा।

AAP के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल (Arvind k) ने रविवार को राजस्थान के श्रीगंगानगर में विधानसभा (sri ganganagar )चुनाव के मद्देनजर एक विशाल रैली को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि राजस्थान मे कांग्रेस ने 50 साल और भाजपा ने 18 साल राज किया और दोनों ने मिलकर सिर्फ भ्रष्टाचार किया। राजस्थान में आम आदमी पार्टी की सरकार बनती है तो हम आठ करोड़ राजस्थानियों के साथ मिलकर एक ‘नया राजस्थान’ बनाएंगे। हम राजस्थान में अच्छे स्कूल बनवाकर हर बच्चे को अच्छी शिक्षा देंगे और युवाओं को रोजगार देंगे। मैंने दिल्ली में ये करके दिखाया है और पंजाब में भी कर रहा हूं। उन्होंने कहा कि पिछले 75 साल में इन पार्टियों ने देश का बेड़ा गर्क कर दिया है। देश की जनता को अब इनसे उम्मीद खत्म हो गई है। 75 साल बाद आम आदमी पार्टी ने देश के लोगों में दोबारा उम्मीद जगाई है। अगर हमें मौका मिला तो हम दिल्ली और पंजाब की तरह राजस्थान का भी दिल जीतेंगे और यहां के लोग बसुंधरा राजे और अशोक गहलोत को भूल जाएंगे।