द्रौपदी मुर्मू बनीं भारत की राष्ट्रपति, जस्टिस रमन्ना ने दिलाई शपथ

द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu ) ने भारत की 15वें राष्ट्रपति के रूप में सोमवार को शपथ ले ली, द्रौपदी मुर्मू को सुप्रीम कोर्ट के चीफ़ जस्टिस एनवी रमन्ना ने शपथ दिलाई, मुर्मू भारत की दूसरी महिला राष्ट्रपति हैं और पहली आदिवासी राष्ट्रपति, शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन नई दिल्ली में संसद के सेंट्रल हॉल में किया गया था, द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रपति बनने से पहले झारखंड की राज्यपाल और ओडिशा में मंत्री रही थीं

“मैं जिस जगह से आती हूं, वहां प्रारंभिक शिक्षा भी सपना होता है। गरीब, पिछड़े मुझे अपना प्रतिबिंब दिखाते हैं। मैं भारत के युवाओं और महिलाओं को विश्वास दिलाती हूं कि इस पद पर काम करते हुए उनका हित मेरे लिए सर्वोपरि रहेगा। संसद में मेरी मौजूदगी भारतीयों की आशाओं और अधिकारों का प्रतीक है। मैं सभी के प्रति आभार व्यक्त करती हूं। आपका भरोसा और समर्थन मुझे नई जिम्मेदारी संभालने का बल दे रहा है। मैं पहली ऐसी राष्ट्रपति हूं जो आजाद भारत में जन्मी। हमारे स्वतंत्रता सेनानियों ने भारतीयों से जो उम्मीदें लगाई थीं, उन्हें पूरा करने का मैं पूरा प्रयास करूंगी। राष्ट्रपति के पद तक पहुंचना मेरी निजी उपलब्धि नहीं है, यह देश के सभी गरीबों की उपलब्धि है। मेरा नॉमिनेशन इस बात का सबूत है कि भारत में गरीब न केवल सपने देख सकता है, बल्कि उन सपनों को पूरा भी कर सकता है।’

 

 

 

 

draupadi murmu president swearing in shapath grahan today