मुख़्तार अब्बास नक़वी का टिकट क्यों कटा?

Rajya Sabha Chunav: भारतीय जनता पार्टी BJP ने उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)से राज्यसभा के अपने बाकी बचे दो उम्मीदवारों के नामों का भी सोमवार देर रात को ऐलान कर दिया। ये नाम सबसे ज्यादा चौंकाने वाले हैं क्योंकि इसमें केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी (Mukhtar Abbas Naqvi) शामिल नहीं हैं।  केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी को राज्यसभा का टिकट न मिलना चौंकाने वाला है। केंद्रीय मंत्री बने रहने के लिए लोकसभा या राज्यसभा में से किसी एक सदन में मौजूदगी जरूरी है। ऐसे में मुख्तार अब्बास नकवी के भविष्य को लेकर सवाल उठने लगे हैं। राजनीतिक विश्लेषक कहते है कि रामपुर के लोकसभा उपचुनाव में भाजपा उन्हें उम्मीदवार बना सकती है। भाजपा ने उनका टिकट काट एक तरफ दलित नेता को मौका दिया है तो वहीं रामपुर में भी उतारा जा सकता है। नकवी यहीं के रहने वाले हैं और आजम के गढ़ में उनके उतरने से मुकाबला रोचक हो सकता है। राजनीतिक पंडित कहते है कि  नक़वी को राज्यसभा देने का मतलब ये है कि उनका लगातार चौथा टर्म होता, बीजेपी एक ही नेता को चार बार राज्यसभा भेजकर कार्यकर्ताओं में कोई अलग संदेश नहीं देना चाहती हो या फिर  उन्हें उपराष्ट्रपति पद के लिए उम्मीदवार बनाने पर विचार चल रहा है।