AIMIM ने जारी की पहली सूची, ओवैसी ने UP चुनाव में उतारे ये उम्मीदवार

AIMIM candidate list UP Election:  AIMIM ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव (Uttar Pradesh Assembly Election) के लिए 9 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की। उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए ओवैसी ( Asaduddin Owaisi) ने पहली लिस्ट जारी कर दी है। मेरठ सहित वेस्ट यूपी की 9 सीटों पर प्रत्याशियों(Aimim Eelease First List Candidates ) की घोषणा कर दी है। मेरठ की सिवालखास सीट पर रफत खान, सरधना से जीशान आलम और किठौर से तसीलम अहमद को प्रत्याशी बनाया है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली ने यह लिस्ट जारी की है। वेस्ट यूपी की 9 सीटों पर फिलहाल प्रत्याशी उतारे हैं।

1. डॉ. महताब- लोनी, गाजियाबाद
2. फुरकान चौधरी- गढ़ मुक्तेश्वर, हापुड़
3. हाजी आरिफ- धौलाना, हापुड़
4. रफत खान- सिवाल खास, मेरठ
5. जीशान आलम- सरधना, मेरठ
6. तसलीम अहमद – किठौर, मेरठ
7. अमजद अली- बहत, सहारनपुर
8. शाहीन रजा खान (राजू) – बरेली
9. मरगूब हसन- सहारनपुर देहात