World Coconut Day: नारियल से जुड़ी ये बातें बहुत कम लोग जानते है, और आप.?

World Coconut Day| नारियल का उपयोग दैनिक जीवन में होता है। खाने से लेकर किसी भी शुभ कार्यों की शुरुआत भी नारियल (World Coconut Day) से करते है। हर साल सम्पूर्ण विश्व में 02 सितंबर विश्व नारियल दिवस के रूप में मनाया जाता है। नारियल के उपयोग से कई तरह की बिमारियों से बचा जा सकता है। साथ ही यह हमारी रसोई में भी खाने का जायका बढ़ाने में काम आता है। आज विश्व नारियल दिवस पर जानते है इससे जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण बातें..

इन देशों में होता है नारियल का सबसे ज्यादा उत्पादन:
वैसे तो दुनिया के सभी देशों में नारियल की पैदावार होती है। लेकिन फिर भी कुछ देशों में इसकी पैदावार काफी ज्यादा होती है। जिनमें सबसे ज्यादा नारियल उत्पादन इंडोनेशिया, फिलीपींस, भारत, ब्राजील और श्रीलंका में होता है। इसके अलावा वेस्टइंडीज में भी काफी जगह नारियल की अच्छी पैदावार होती है।

नारियल के ये रामबाण उपाय

1.कोलेस्ट्रोल लेवल को करता है कम-
नारियल हमारे कोलेस्ट्रॉल लेवल को बराबर रखने में काफी मददगार रहता है। खाने में नारियल के तेल का इस्तेमाल करने से फैट कम होता है फैट बढ़ने के कारण दिल की बीमारियों का खतरा भी काफी बढ़ जाता है। इसलिए नारियल का सेवन करना फायदेमंद रहता है।

2.बल्ड शुगर लेवल को करता है कंट्रोल-
नारियल मधुमेह के रोगियों के लिए भी काफी फायदेमंद माना जाता है। नारियल के सेवन से ब्लड शुगर लेवल को कम किया जा सकता है। नारियल में कई तरह के तत्व होते है जो शरीर के लिए काफी फायदेमंद माने जाते है।

3.हड्डियों के लिए फायदेमंद:
नारियल में मैंगनीज काफी मात्रा में होता है इसके साथ ही इसमें कार्बोहाइड्रेट और प्रोटीन भी होता है जो हड्डियों के स्वास्थ्य और मेटाबॉलिज्म और कोलेस्ट्रॉल के लिए जरूरी है। नारियल का उपयोग से कई तरह की बिमारियों से बचा जा सकता है।

4.इम्यूनिटी बढ़ाने में सहायक-
कोरोना महामारी के दौरान इम्यूनिटी शब्द काफी बार सुनने को मिला है। इम्यूनिटी को अगर सरल शब्दों में कहे तो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता से जोड़ा जाता है। नारियल के सेवन से इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाया जा सकता है. नारियल में ऐंटिबैक्टीरियल, ऐंटिफंगल और ऐंटिवायरल तत्व पाए जाते हैं, जो रोगों से लड़ने की क्षमता को बढ़ाते हैं।