यह दूसरा मौका है जब देश की GDP नेगेटिव में चली गई, 23.9 फीसदी की गिरावट

डेस्क। कोरोना महामारी ने देश-दुनिया की अर्थवयवस्था को तबाह कर दिया। जब से इस वायरस की चपेट में दुनियाभर के देश आए तब से लॉकडाउन की स्थिति बनी हुई है। कई कंपनियां तो इस महामारी के कारण हमेशा के लिए बंद हो गई। अब सरकार ने भी अपने आंकड़ें जारी कर दिए है। चालू वित्तवर्ष 2020-21 की पहली तिमाही में देश के सकल घरेलू उत्पाद में 23.9 फीसदी की गिरावट रही।

दूसरा मौका जब देश की GDP नेगेटिव में..

23.9 फीसदी की गिरावट को संभलते काफी समय लग जाएगा। देश की अर्थव्यवस्था में यह दूसरा मौका जब तिमाही में सकल घरेलू उत्पाद नेगेटिव हुई है। ये भारत की तिमाही जीडीपी में अब तक की सबसे बड़ी गिरावट है। इसके पहले अगर जीडीपी नेगेटिव होने बात करें तो यह 1979-80 में हुई थी। जब सालाना जीडीपी में 5.2 फीसदी की गिरावट आई थी।

केंद्र सरकार के मुख्य आर्थिक सलाहकार केवी सुब्रमण्यम ने कहा ‘देश में दो महीने तक कठोर लॉकडाउन लागू किया गया था। इसके कारण जीडीपी में इतनी भारी गिरावट दर्ज की गई है।’ लॉकडाउन के बाद अब उम्मीद है कि जल्द ही सब कुछ सामान्य हो जाएगा।