इस मुस्लिम देश के नोट पर विराजते है गणपति बप्पा

Lord Ganesha Indonesia Currency| आज देशभर में गणेश चतुर्थी की धूम है। गणेश जी को सभी देवी-देवताओं में सबसे पहले पूजा जाता है। गणेश जी के देशभर में कई ऐतिहासिक मंदिर है। विदेशों में भी गणपति बप्पा की धूम देखने को मिलती है। गणेश जी (Lord Ganesha Indonesia Currency) से जुड़े कई ऐसे तथ्य है, जिनका संबंध विदेशों से जुड़ा है। आज गणेश चतुर्थी पर हम आपको एक ऐसे ही तथ्य के बारे बताएंगे जिसे जानकर आपको हैरानी होगी।

क्या आपने कभी गणेश जी की तस्वीर नोटों पर छपी देखी है। भारत में तो नोट पर गणेश जी की फोटो नहीं छापी जाती है। वरन दुनिया में एक ऐसा देश है, जहां के नोट पर गणेश की तस्वीर विराजमान है। दुनिया के सबसे बड़े मुस्लिम आबादी वाले देश इंडोनेशिया के नोट पर गणपति छपे हैं।

इंडोनेशिया ने में करीब 88 फीसदी मुस्लिम आबादी है। वहां मात्र 3 फीसदी ही लोग हिन्दू धर्म से तालुक रखते है। इंडोनेशिया में 20 हजार का नोट भी चलता है। जिस पर भगवान गणपति की तस्वीर विराजमान है। भगवान गणेश को इंडोनेशिया में शिक्षा, कला और विज्ञान का देवता माना जाता है। यह नोट साल 1998 में जारी किया गया।

इस नोट के बारे में ऐसा कहा जाता है कि वहां जब देश की अर्थव्यवस्था काफी बिगड़ रही थी। तब गणेश जी की तस्वीर वाले इस नोट की छपाई करवाई गई। उसके बाद इंडोनेशिया के आर्थिक हालात काफी हद तक सुधरे थे।