किसी गैर-गांधी को बनाया जा सकता है कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष!, किताब में हुआ खुलासा

डेस्क। कांग्रेस पार्टी पर हमेशा से गांधी परिवार का दबदबा रहा है। लेकिन पिछले कुछ सालों से जिस तरह देश में मोदी लहर ने देश पर एक तरफा राज किया है। उसके बाद से गैर-गांधी को कांग्रेस पार्टी का अध्यक्ष बनाए जाने पर विचार किया जाने लगा। खुद पार्टी के कई दिग्गज नेताओं ने भी इस बात का समर्थन किया था। अब एक किताब में खुलासा हुआ है कि गांधी परिवार भी किसी गैर-गांधी को अपना बॉस मानने को तैयार है।

यह दावा 13 अगस्त को प्रकाशित ‘इंडिया टुमॉरो’ किताब में किया गया है। प्रदीप चिब्बर और हर्ष शाह इस किताब के लेखक हैं। किताब के अनुसार कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने गांधी परिवार से बाहर के शख्स को कांग्रेस पार्टी की कमान सौंपने का समर्थन किया है। उन्होंने पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की राय का समर्थन किया है। राहुल ने कहा था कि गांधी परिवार के बाहर के व्यक्ति को पार्टी का अध्यक्ष बनाया जाना चाहिए। प्रियंका ने कहा कि शायद राहुल ने इस्तीफा वाले पत्र में नहीं, लेकिन कहीं और कहा था कि गांधी-नेहरू परिवार से कोई पार्टी का अध्यक्ष नहीं होना चाहिए। मैं उनकी बात से पूरी तरह सहमत हूं।

ये भी पढ़ें: राजनीति के ‘प्रोफेसर’ हैं स्पीकर सीपी जोशी

किताब के अनुसार प्रियंका गांधी किसी बाहरी व्यक्ति जो गांधी परिवार से नहीं हो अगर वो भी अध्यक्ष बनाया जाता है तो उनका बॉस होगा। और अध्यक्ष के कहने पर वो देश में जहाँ भी पार्टी को उनकी जरुरत होगी वहां जाकर पार्टी के लिए कार्य करेगी। अब ये तो आने वाला समय ही बताएगा कि क्या वकाई अब गांधी परिवार भी मोदी की काट ढूढ़ने के लिए किसी गैर-गांधी को पार्टी का नया अध्यक्ष बनाती है।

 

ये भी पढ़ें: कौन है श्याम रजक, जिन्होंने बिहार में नीतीश सरकार को दिया बड़ा झटका!