फोकस भारत। कांग्रेस की दिग्गज नेत्री और दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष शीला दीक्षित का शनिवार दोपहर को निधन हो गया। वे 81 साल की थी। शीला दीक्षित 15 साल तक दिल्ली की मुख्यमंत्री भी रहीं। दरअसल शीला दीक्षित का जन्म 31 मार्च 1938 को पंजाब के कपूरथला में हुआ था। वे दिल्ली की तीन बार मुख्यमंत्री भी रहीं। 2014 में उन्हें केरल का राज्यपाल बनाया गया था। हालांकि, उन्होेंने 25 अगस्त 2014 को इस्तीफा दे दिया था।
शीला दीक्षित का निधन, 15 साल तक रहीं दिल्ली की मुख्यमंत्री
