फोकस भारत। राजस्थान में कांग्रेस सरकार ने राजनीतिक नियुक्तियां शुरू कर दी हैं। शुरूआत मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के गृह जिले से की गई हैं। शुक्रवार को जोधपुर की रहने वाली संगीता बेनीवाल को राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष के पद पर मनोनीत करने का आदेश जारी किया गया है।
बेनीवाल के साथ तीन और सदस्यों को भी मनोनीत किया गया। उदयपुर निवासी शैलेन्द्र पंड्या, हनुमानगढ निवासी विजेन्द्र सिंह और जयपुर निवासी प्रहलाद सहाय सदस्य के रुप में मनोनीत किए गए है। संगीता बेनीवाल की नियुक्ती राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग के अध्यक्ष के पद पर तीन साल के लिए किया गया हैं।
कौन है संगीता बेनीवाल
संगीता बेनीवाल जोधपुर देहात महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष है। राजनीतिक विशलेषक कहते है कि संगीता बेनीवाल ने पिछले विधानसभा चुनाव में पार्टी के लिए कड़ी मेहनत की थी। उनके सराहनीय कार्यों ने उन्हें ये पद दिलाया है। इसके अलावा संगीता बेनीवाल लम्बे समय से समाज सेवा के कार्यों में निरंतर है। फोकस भारत ने लूणी विधानसभा सीट से दमदार महिला के रुप में संगीता बेनीवाल को वुमन पॉलिटिकल लीडरशिप अवॉर्ड से नवाजा था। फोकस भारत की तरफ से दमदार महिला संगीता बेनीवाल को बधाई और शुभकामनाएं

