कोरोना : सेल्फ आइसोलेशन में पूर्व CM और उनका बेटा

फोकस भारत। बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर के कोरोना से संक्रमित हो गई हैं। दरअसल 15 मार्च को कनिका लंदन में थीं, और वहां से लौटने पर पार्टी में गई थी। जानकारी के मुताबिक इस पार्टी में राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे और उनके बेटे दुष्यंत सिंह भी शामिल हुए थे। कनिका की कोरोना संक्रमित होने की खबर के बाद से दुष्यंत सिंह ने खुद को घर में ही सेल्फ आइसोलेशन  करने की सूचना दी है।

मेरे बेटे और मैने खुद को सेल्फ आइसोलेशन किया: वसुंधरा राजे

वसुंधरा राजे ने इस मामले में ट्वीट करते हुए लिखा कि लखनऊ में रहते हुए मैंने अपने बेटे दुष्यंत और उसके ससुराल वालों के साथ रात्रि भोज में भाग लिया था। कनिका जो दुर्भाग्यवश पॉजिटिव आई हैं, वह भी एक अतिथि थी। सावधानी के लिए मेरे बेटे और मैंने तुरंत खुद को सेल्फ आइसोलेशन किया है। हम सभी आवश्यक सावधानी बरत रहे हैं।

 

 

 

Leave a Reply