दादी ने एक सांस में बोली फर्राटेदार इंग्लिश, वायरल हुआ VIDEO राजस्थान या हरियाणा से ?

फोकस भारत। सोशल मीडिया पर इन दिनों देसी दादी का एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में  एक बुजुर्ग महिला फर्राटेदार इंग्लिश बोलती नजर आ रही हैं। दरअसल आईपीएस ऑफिसर अरुण बोथरा ने भी इस वीडियो को अपनी ट्विटर वॉल पर शेयर किया है।

वीडियो में कैमरा के पीछे खड़ा व्यक्ति दादी को अंग्रेजी बोलने के लिए कहता है। इसके बाद बुजुर्ग महिला एक सांस में देश के राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जिंदगी को अंग्रेजी भाषा में बताने लगती हैं।

अरुण बोथरा ने इस वीडियो को ट्विटर पर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘अंग्रेजी बोलने वाली इस बुजुर्ग महिला को आप 10 में से कितने मार्क्स देंगे?’ सोशल मीडिया पर हरियाणवी दादी की इंग्लिश पर कमांड देख हर कोई चौंक रहा है।

 

 

Leave a Reply