केजरीवाल सरकार -3 में जीत की हैट्रिक लगाने वाली दमदार युवा नेत्री

फोकस भारत। दमदार नेत्री राखी बिड़लान को दिल्ली विधानसभा की मंगोलपुरी विधानसभा से जीत की हैट्रिक लगाने पर फोकस भारत की ओर से बधाई और शुभकामनाएं।

दरअसल राखी बिड़लान दिल्ली सरकार की पूर्व कैबिनेट मंत्री हैं वह दिसंबर 2013 और फरवरी 2014 के बीच महिला एवं बाल विकास मंत्री रहीं। राखी का जन्‍म दिल्ली में हुआ और चार पीढ़ियों से उनका परिवार सामाजिक कार्यों में लगा हुआ है। उन्होंने 2013 में “आप’ में शामिल होकर अपनी राजनीतिक पारी की शुरुआत की। उन्होंने कांग्रेस के चार बार के विधायक राज कुमार को हराकर 2013 का विधानसभा चुनाव जीता था। उन्‍होंने 2014 का लोकसभा चुनाव उत्तर पश्चिम दिल्ली से लड़ा और भाजपा के उदित राज से हार गईं। वर्तमान में वह दिल्ली विधानसभा की सबसे युवा उपाध्यक्ष के रूप में कार्यरत हैं।

Leave a Reply