दिल्ली पुलिस vs वकीलों की लड़ाई की चिंगारी कैसे बढ़ रही हैं दूसरे राज्यों में, राजस्थान में ये क्या हुआ ?

फोकस भारत। दिल्ली के बाद राजस्थान के अलवर कोर्ट में पुलिस और वकील आमने-सामने आ गए। जानकारी के मुताबिक वकीलों ने हरियाणा पुलिस के जवानों के साथ बदसलूकी की है। इसके बाद तनाव बढ़ गया। वकील कोर्ट के गेट पर प्रदर्शन करने लगे। वकीलों को खदेड़ने के लिए पुलिस ने हल्का बल का प्रयोग किया। इसके बाद मौके पर अलवर के पुलिस अधीक्षक पहुंचे गए और जिला जज से वार्ता चल रही है। फिलहाल, कोर्ट परिसर के बाहर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है। वहीं पुलिस उदय सिंह नाम के वकील को पकड़ कर ले गई। घटना की जानकारी मिलने पर एसपी समेत कई अधिकारी मौके पर पहुंचे। जिसके कुछ देर बात वकील को छोड़ दिया गया।

 

तीस हज़ारी कोर्ट से शुरू हुई पुलिस vs वकीलों की लड़ाई कैसे फैल रही हैं दूसरे राज्यों में

दिल्ली में वकीलों का प्रदर्शन जारी है। इस बीच एक वकील ने रोहिणी कोर्ट में आत्मदाह की कोशिश की है। वकील का नाम आशीष चौधरी है। आशीष का कहना है कि मैंने आत्मसम्मान के लिए आत्मदाह की कोशिश की.।आशीष पुलिस के प्रदर्शन से नाराज थे,केंद्र सरकार ने दिल्ली हाईकोर्ट में इस मामले की सुनवाई की अपील की थी, जिसके बाद अब अदालत ने बार काउंसिल और इंडिया और अन्य काउंसिल को नोटिस जारी किया है। हालांकि, वकीलों का कहना है कि वह जिला अदालतों में अभी भी हड़ताल पर रहेंगे. वकीलों का कहना है कि जबतक बदतमीजी करने वाले पुलिसकर्मियों पर एक्शन नही होगा तब तक काम पर नहीं लौटेंगे।दिल्ली में पुलिस और वकीलों का विवाद बढ़ता जा रहा है।दिल्ली पुलिस के जवानों के धरने के बाद आज वकील हंगामा कर रहे हैं। रोहिणी कोर्ट के बाहर वकील प्रदर्शन कर रहे हैं और दिल्ली पुलिस के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं।वकीलों ने न्याय की मांग की है. प्रदर्शन के साथ ही दिल्ली की सभी जिला अदालतों में वकीलों की हड़ताल जारी है। यह हड़ताल तीस हजारी कोर्ट में हिंसा के बाद शुरू हुई थी। वकीलों और पुलिस के बीच विवाद मामले में आज दिल्ली हाईकोर्ट में सुनवाई होनी है. इस मामले में हाई कोर्ट ने बार काउंसिल ऑफ इंडिया को नोटिस जारी किया था। सबसे बडा सवाल है कि अब दिल्ली के बाद राजस्थान में चिंगारी फैल रही है तो क्या दूसरे राज्य इसकी चपेट से बच पायेंगे।

Leave a Reply