राम के वंशजों के दावेदार बढ़े,अब अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने किया दावा

फोकस भारत। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजा राजेन्द्र सिंह ने राम के वंशज होने का  सुप्रीम कोर्ट के समक्ष शपथपत्र प्रस्तुत किया है।

दरअसल सुप्रीम कोर्ट ने अयोध्या विवाद की सुनवाई के दौरान श्री राम के वंशजों के बारे में सवाल पूछा था। इसके बाद राजस्थान में कई लोगों ने राम के वंश होने का दावा किया। जयपुर राजघराने की दीयाकुमारी ने खुद को श्री राम के बड़े बेटे कुश के वंशज होने का दावा किया था। उसके बाद मेवाड़ के पूर्व राजपरिवार ने भी लव का वंशज होने का दावा किया है। मसलन अयोध्या विवाद पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई चल रही है। 9 अगस्त को कोर्ट ने रामलला के वकील से पूछा था- क्या भगवान राम का कोई वंशज अयोध्या या दुनिया में है? इस पर वकील ने कहा था- हमें जानकारी नहीं।

 

Leave a Reply