‘बुलेटिन टुडे’ ​के CEO आलोक शर्मा ने किया सुसाइड, वजह जानकर स्तब्ध रह जाएंगे

फोकस भारत। राजस्सेथान के मीडिया जगत के लिए ये खबर गंभीर और चिंतिनीय विषय है।  राजधानी जयपुर में संचालित सांयकालीन इ​वनिंग अखबार ‘बुलेटिन टुडे’ के सीईओ आलोक शर्मा ने सी—स्कीम स्थित ‘होटल शकुन’ में सुसाइड कर लिया। दरअसल पुलिस ने अभी भी सुसाइड नोट होने या नहीं होने का खुलासा नहीं किया है। जानकारी के मुताबिक ‘होटल शकुन’ से आलोक शर्मा के शव को पोस्टमोर्टम के लिए सवाई मानसिंह अस्पताल भिजवाया गया है।

 

अखबार के प्रकाशन बंद होने से थे परेशान

दरअसल जानकारी के मुताबिक जयपुर से प्रकाशित होने वाले दैनिक सांयकालीन अखबार, ‘बुलेटिन टुडे’ में आलोक शर्मा मुख्य कार्यकारी अधिकारी थे, वह बीते कई दिनों से वेतन को लेकर परेशान थे और इसलिए कार्यालय भी नहीं आ रहे थे। बुलेटिन टुडे अखबार के दोनों निवेशकों और आलोक शर्मा के बीच कर्मचारियों की सेलेरी समेत अन्य खर्चों को लेकर विवाद चल रहा था। जिसके कारण बीते 24 जनू से अखबार का प्रकाशन भी बंद हो गया था। जानकारी की मुताबिक अखबार के सभी पत्रकारों और नॉन जर्नलिस्ट स्टाफ को बीते 6 महीने से सैलेरी नहीं मिल रही थी। वेतन भुगतान नहीं होने के कारण सीईओ आलोक शर्मा भी दबाव में थे।

 

सभी न्यूज चैनल और अखबारों की हालत बहुत खराब
राजस्थान मीडिया की वितिय स्थिति बेहतर नही है। ज्यादातर रिजिनल चैनल सरकारी विज्ञापनों पर निर्भर है ऐसे में सरकार ने विज्ञापन बंद कर दिये है।  अभी कुछ दिनों पहले ही फर्स्ट इंडिया न्यूज चैनल ने अपने 32 कर्मचारियों को एक महीने की सैलेरी एडवांस देकर कार्यमुक्त किया है।  बता दें कि वर्तमान में सभी न्यूज चैनल और अखबारों की हालत बहुत खराब है। हर कोई आर्थिक संकट से जूझ रहा है। आलोक की आत्महत्या आने वाले कल की एक तस्वीर है। जिस पर अभी मंथन नही हुआ तो स्थिति विकट हो सकती है।

Leave a Reply